Sunday, 11 Oct 2026

जम्मू-कश्मीर में उपचुनाव में बीजेपी और पीडीपी की जीत

जम्मू (15 नवंबर 25)। जम्मू-कश्मीर की दो महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों बडगाम और नगरोटा पर आज हुए उपचुनावों के नतीजे सामने आ गए हैं। दोनों ही सीटों पर रूलिंग पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस को करारी हार का सामना करना पड़ा है।

बडगाम सीट, जिसे अब तक नेशनल कॉन्फ्रेंस का मजबूत गढ़ माना जाता था, इस बार पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने अपने नाम कर ली। पीडीपी ने यहां ऐतिहासिक जीत हासिल की है। इस जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। दूसरी ओर, नगरोटा सीट पर भारतीय जनता पार्टी  ने शानदार जीत दर्ज की। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित बिहार की जीत के जश्न में जेके में हुई इस जीत का जिक्र किया।बीजेपी समर्थक भी जीत के बाद जश्न में डूबे नजर आए। हार के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने मीडिया से बातचीत में अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जाहिर है कि हम चुनाव जीतने के लिए मैदान में उतरे थे, लेकिन बडगाम के लोगों ने कुछ और फैसला किया। हम बडगाम की तरक्की और वहां के लोगों की बेहतरी चाहते थे। हम चाहते थे कि अगले चार साल हमारा रिश्ता हुकूमत के तौर पर उनके साथ बना रहे, लेकिन जनता ने अलग दिशा चुनी।



Tags:

Follow us

This question is not available..!