Sunday, 04 Oct 2026

जनसंख्या और मुस्लिम मनोवृत्ति पर शांताकुमार का बड़ा बयान

पालमपुर (02 अक्टूबर 24)। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा कि कुछ मुस्लिम नेताओं ने योगी आदित्य नाथ को धमकी दी है और कहा है कि 2027 में उनकी सरकार समाप्त हो जाएगी, क्योंकि मुसलमानों की संख्या बढ़ रही है। दुर्भाग्य से यह एक सच्चाई है कि भारत की संख्या का अनुपात बिगड़ रहा है। हिन्दुओं के मुकाबले मुस्लिम आबादी अधिक बढ़ रही है। कारण है 4 शादियां और 20 बच्चे। उन्होंने कहा कि जनसंख्या और मुस्लिम मनोवृत्ति की यही हालत रही तो वे दिन दूर नहीं, जब भारत में एक और पाकिस्तान बनाने की मांग खड़ी होगी।

यह विषय अत्यंत गंभीर है और खतरनाक भी है। शांता कुमार ने कहा कि भारत सरकार को अतिशीघ्र कानून बनाकर जनसंख्या को रोकना चाहिए। यदि अभी कानून नहीं बन सकता तो सरकार एक अनिवार्य नियम बनाए कि 2 से अधिक बच्चों वाले परिवार को किसी भी प्रकार की सरकार की कोई सुविधा नहीं मिलेगी और उस परिवार का कोई सदस्य किसी चुनाव में खड़ा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी द्वारा सब प्रकार की कोशिश करने के बाद भी देश में गरीबी और बेरोजगारी बढ़ रही है। उसका कारण केवल बढ़ती जनसंख्या है। गरीबी और बेरोजगारी से भी अधिक भयंकर यह मुस्लिम मनोवृत्ति है। देश को जागना चाहिए और सरकार को भी जगाना चाहिए।

Tags:

Follow us

This question is not available..!