मुंबई (26 मई 26)। मुंबई के Dhirubhai Ambani International School के ग्रेजुएशन समारोह में एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसने पूरे हॉल को हंसी से भर दिया। दरअसल, स्कूल के हेड बॉय ने अपना भाषण दे रहे थे तो इस दौरान Mumbai Indians को लेकर एक ऐसा मजेदार कमेंट किया कि खुद नीता अंबानी भी शर्मसार हो गई और अपनी हंसी नहीं रोक सकीं और सिर झुका हंसती रही।
सोशल मीडिया पर इस समारोह का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह कार्यक्रम स्कूल की Class of 2026 के ग्रेजुएशन समारोह का था, जहां छात्रों ने अपने स्कूल के सफर और यादों को साझा किया। भाषण के दौरान हेड बॉय ने छात्रों के भविष्य और आने वाली चुनौतियों की बात करते हुए कहा, 'हमारी प्यारी Mumbai Indians की तरह जिंदगी में भी मुश्किल सीजन आएंगे।' बस फिर क्या था, पूरे ऑडिटोरियम में जोरदार ठहाके गूंज उठे। कैमरा तुरंत निता अंबानी की तरफ गया, जो मुस्कुराते हुए अपना चेहरा छिपाती नजर आईं। हालांकि, छात्र ने इस मजाक को प्रेरणादायक संदेश के साथ जोड़ते हुए आगे कहा कि जिंदगी में ऐसे दौर भी आते हैं जब मेहनत के बावजूद परिणाम नहीं मिलते और इंसान खुद पर सवाल उठाने लगता है।
इसके बाद उसने मुंबई इंडियंस की टीम भावना का जिक्र करते हुए कहा, 'लेकिन इस फ्रेंचाइजी ने हमें एक बात जरूर सिखाई है कि अपनी पहचान, अपनी विरासत और अपने साथ खड़े लोगों को कभी नहीं भूलना चाहिए।' भाषण के अंत में छात्र ने Mumbai Indians का मशहूर नारा 'Duniya Hila Denge Hum' भी बोला, जिस पर नीता अंबानी ने तालियां बजाकर उसकी सराहना की। इस समारोह में कई खास मेहमान मौजूद थे, जिनमें भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी संधू भी शामिल थीं। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल media users ने छात्र की हाजिरजवाबी की खूब तारीफ की।