Monday, 28 Sep 2026

चौथे चरण में 96 सीटों पर मतदान जारी

नईदिल्ली (13 मई 24)। चौथे चरण के लिए सोमवार को मतदान जारी हैं। इस चरण में 10 राज्यों में 96 सीटों पर मतदान हो रहा है। इनमें मप्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उड़ीसा शामिल हैं। लोकसभा सीटों के लिए कुल 1,717 उम्मीदवार मैदान में हैं और इस चरण में 8.73 महिलाओं सहित 17.70 करोड़ से अधिक पात्र मतदाताओं के लिए 1.92 लाख मतदान केंद्रों पर 19 लाख से अधिक मतदानकर्मी तैनात किए गए हैं।

इस चरण में कुछ प्रमुख उम्मीदवारों में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (कन्नौज, उप्र) और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (बेगूसराय, बिहार), नित्यानंद राय (उजियारपुर, बिहार) और रावसाहेब दानवे (जालना, महाराष्ट्र) शामिल हैं। इनके अलावा कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी और तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार एवं पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान (दोनों बहरामपुर, पश्चिम बंगाल से), भाजपा की पंकजा मुंडे (बीड, महाराष्ट्र), एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (हैदराबाद-तेलंगाना) और आंध्र प्रदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वाई एस शर्मिला (कडप्पा) चुनाव मैदान में हैं। केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्रा उत्तर प्रदेश की खीरी सीट से हैट्रिक बनाने की जुगत में हैं। तृणमूल कांग्रेस की महुआ मोइत्रा भी पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से फिर संसद पहुंचने के प्रयास में लगी हुई हैं। अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल से दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं, जहां उनका मुकाबला भाजपा के वरिष्ठ नेता एस एस अहलूवालिया से है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!