Monday, 28 Sep 2026

चीनी बंदरगाह पर मालवाहक जहाज में आग, 20 की मौत

किंगदाओ (11 सितंबर 26)। चीन के किंगदाओ बंदरगाह पर मुरम्मत के लिए खड़े एक मालवाहक जहाज में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई। हादसे में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। चीनी सरकारी मीडिया के मुताबिक, हादसे के समय जहाज पर कुल 42 लोग मौजूद थे। हादसे में 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पांच घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। चीनी सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की ओर से जारी तस्वीर में आग की चपेट में आए जहाज की पहचान ‘ओशन मेलोडी’ के रूप में हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक जहाज चीन के उत्तर-पूर्वी तट पर स्थित प्रमुख बंदरगाह शहर किंगदाओ में बेहाई शिपबिल्डिंग कंपनी के परिसर में मरम्मत के लिए खड़ा था। यह कंपनी चीन की सरकारी चाइना स्टेट शिपबिल्डिंग कॉरपोरेशन का हिस्सा है। जहाज लाइबेरिया के झंडे के तहत पंजीकृत बताया गया है। आग लगने के समय जहाज पर 42 लोग मौजूद थे। बचाव अभियान के दौरान 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पांच अन्य लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। इसके बावजूद पांच लोग अभी भी लापता हैं और उनकी तलाश जारी है। घटना के वीडियो में जहाज पर मौजूद कर्मचारियों को आग बुझाने की कोशिश करते देखा गया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने लापता लोगों की तलाश और बचाव अभियान तेज करने के निर्देश दिए।  प्रधानमंत्री ली च्यांग ने भी जहाज में फंसे लोगों को बचाने और राहत अभियान को प्राथमिकता देने को कहा।

Tags:

Follow us

This question is not available..!