विजयवाड़ा (12 जून 24)। चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की इस दौरान पीएम मोदी और रजनीकांत मौजूद रहे। टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू बुधवार को विजयवाड़ा में चौथे कार्यकाल के लिए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। विधायकों को संबोधित करते हुए चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि वह अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके साथ जन सेना पार्टी प्रमुख और 'पावर स्टार' पवन कल्याण ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
नायडू के नाम आंध्र के मुख्यमंत्री के रूप में 8 साल और 256 दिनों तक लगातार सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड है। शपथ ग्रहण के लिए अमित शाह और जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। नायडू के बेटे और टीडीपी महासचिव नारा लोकेश सहित अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया। बाद में, शाह और अन्य लोग उंदावल्ली स्थित नायडू के आवास के लिए रवाना हुए।