नारायणपुर (24 सितंबर 24)। मेगास्टार चिरंजीवी का नाम साउथ और बॉलीवुड के जाने-माने स्टार्स में शुमार हैं। उन्होंने अपने 45 साल के करियर में एक से बढ़कर एक सुपरिहट फिल्में दी हैं और अपने अभिनय से फैंस का दिल जीता है। अब हाल ही में मेगास्टार ने एक बड़ी अचीवमेंट हासिल की है। चिरंजीवी का नाम गिनीज बुक में दर्ज हो गया है। अभिनेता को यह सम्मान 45 वर्षों में अपनी 156 फिल्मों के 537 गानों में 24000 डांस मूव्स करने के लिए मिला। उन्हें यह सम्मान बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के हाथों दिया गया। चिरंजीवी को मिले गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के सर्टिफिकेट पर लिखा है, 'इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में सबसे सक्सेसफुल एक्टर/डांसर चिरंजीवी उर्फ मेगा स्टार।' इस सम्मान पर प्रतिक्रिया देते हुए चिरंजीवी ने कहा कि उन्होंने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से इस तरह की मान्यता की कभी उम्मीद नहीं की थी। न्होंने कहा कि जिस तरह से लोग उनके डांस के दीवाने हैं, ये उनके फिल्मी करियर और उनकी लाइफ का एक अभिन्न अंग बन गया है। वहीं, आमिर खान ने कहा कि ये मंच शेयर करना उनके लिए सम्मान की बात है और वो खुद को चिरंजीवी का बहुत बड़ा फैन मानते हैं, उन्हें अपने बड़े भाई के रूप में सम्मान देते हैं। चिरंजीवी का डांस दिखाता है कि वो दिल खोलकर डांस करते हैं और जी-जान लगा देते हैं।' वहीं, मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने X पर एक पोस्ट में एक्टर को बधाई देते हुए कहा कि यह तेलुगु लोगों के लिए गर्व की बात है।