Tuesday, 06 Oct 2026

गाय को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया जाए: शहर काजी

इंदौर (29 मई 26)। ईद के मुबारक मौके पर सदर बाजार ईदगाह पर नमाज अता की गई। इस दौरान शहर काजी ने कहा कि गाय को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया जाए। सरकार गाय की देख-भाल ओर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करे। हर इंसान एक दरख़्त जरूर लगाए और पर्यावरण को बचाएं। शहर काजी डॉ. इशरत अली ने कहा कि पानी की हिफाजत करें। 

ईद-उल-अजहा के मौके पर शहर काजी डॉ. इशरत अली को उनके निवास राज मोहल्ला से सदर बाजार ईदगाह तक शाही बग्गी में नमाज के लिए ले जाया गया। रिजर्व फोर्स के संयोजक सत्यनारायण सलवाडिया ने बताया कि पिछले 50 वर्षों से चली आ रही सांप्रदायिक सदभावना की परंपरा के अनुसार नमाज के लिए शहर काजी को ससम्मान उनके निवास राजमोहल्ला से लेकर गए और वापस उनके निवास स्थान पर छोड़ा गया। शहर काजी ने इस दौरान सभी मुस्लिम भाईयों को कहा कि  दुनिया में सबसे गर्म 100 शहरों में भारत के 95 शहर है। यह हमारे लिए चिंता का सबब है। अब हमारे यहां भी अरब देशों जैसी गर्मी पड़ने लगी है। इसकी वजह है विकास के नाम पर काटे जा रहे हरे-भरे दरख़्त। मैं अपील करता हूं के हर इंसान एक दरख़्त जरूर लगाए और पर्यावरण को बचाएं। शहर काजी ने कहा की पानी की हिफाजत करें। पानी की कीमत अगर कोई समझता है तो और मुसलमान ही है। अरब देशों में पानी नहीं है। वहां पीने के पानी को लिए लाखों रुपए खर्च कर खारे पानी को मीठा पानी बनाया जाता है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!