Saturday, 03 Oct 2026

गणेश पंडाल पर की पत्थरबाजी के बाद थर-थर कांपे पत्थरबाज

सूरत (10 सितंबर 24)। गुजरात के सूरत शहर में गणेश उत्सव के दौरान कुछ नाबालिगों द्वारा एक पंडाल पर कथित तौर पर पथराव किए जाने के कारण वहां स्थापित गणेश मूर्ति खंडित हो गई, जिसके बाद क्षेत्र में हिंसा भड़क गई और कुछ पुलिसकर्मी सहित अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि रविवार देर रात सैयदपुरा में घटी इस घटना के सिलसिले में छह नाबालिगों को हिरासत में लिया गया था, जिसके बाद करीब 300 लोगों ने अपने समुदाय के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई का विरोध करते हुए लालगेट थाने का घेराव किया। 

सूरत के पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत ने कहा कि दो तरफ से पथराव हुआ, जिसमें पुलिस कर्मियों सहित कुछ लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि लोगों के एक समूह ने क्षेत्र में खड़े दो वाहनों को आग के हवाले कर दिया और दो अन्य में तोड़फोड़ की। गहलोत ने कहा कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसूगैस के गोले छोड़े। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटना के सिलसिले में अभी तक तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, 28 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और छह नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। गहलोत ने बताया कि अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस तलाश अभियान चला रही है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!