Wednesday, 30 Sep 2026

खिलाड़ी पूरी क्षमता से खेलें और मप्र का नाम रोशन करें

भोपाल (30 जुलाई 25)। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सांरग ने कहा है कि खिलाड़ी पूरी क्षमता के साथ अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करें और मध्यप्रदेश का नाम देश में रोशन करें। राज्य सरकार खेलों के उन्नयन के लिये हर सुविधा मुहैया करवा रही है। मंत्री सारंग मंगलवार को तात्या टोपे खेल स्टेडियम में राज्यस्तरीय बॉक्सिंग चेंपियनशिप के समापन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने उत्कृष्ट खिलाड़ियों और टीम को पुरस्कार वितरण भी किया।

मंत्री सारंग ने आशा व्यक्त की कि मध्यप्रदेश ऐसे आयोजनों से बॉक्सिंग में भी देश में अग्रणी स्थान बनाएगा। उन्होंने कहा कि सभ्य समाज के निर्माण में खेलों का महत्वपूर्ण स्थान है। खेल से व्यक्ति अनुशासित, संयमित बनता है और खेल भावना से शारीरिक तथा मानसिक रूप से सुदृढ़ होता है। मंत्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खिलाड़ी और खेल के उन्नयन के लिये काम किया है। विगत दिनों नई खेल नीति आई है अब पहली बार देश में खेल के सभी ऐसोशिएशन, फेडरेशन सुचारू रूप से खेलों के उन्नयन पर काम कर सकेंगे। सरकार के साथ उनका सही समन्वय हो, इसको लेकर केन्द्र सरकार ने एक विस्तारित विधेयक लोकसभा में प्रस्तुत किया है। आने वाले समय में देश में खेलों का और अधिक उन्नयन होगा। मंत्री सारंग ने एक वर्ष पूर्व केन्द्रीय खेल मंत्री को दिये सुझाव पर नेशनल स्पोर्ट्स ट्रिब्यूनल बनाने में इस विधेयक की घोषणा हुई है।  


Tags:

Follow us

This question is not available..!