Tuesday, 29 Sep 2026

खालिस्तानी समर्थकों पर कार्रवाई करने में ट्रूडो सरकार मौन

ओटावा (03 मई 24)। कनाडा में आए दिन खालिस्तान समर्थक भारत विरोधी हमले और तिरंगे का अपमान करते नजर आ रहे हैं लेकिन ट्रूडो सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। अब तक ट्रूडो सरकार ने भारत विरोधी एजेंडा चलाने वालों पर ना तो कोई कार्रवाई की है और ही किसी को हिरासत में लिया है। मीडिया पर अब एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें खालिस्तान के समर्थन में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। इतना ही नहीं वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि दो व्यक्ति भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को हाथ में पकड़े हुए हैं और उनमें से एक व्यक्ति तलवार निकालता है और झंडे को बीच में से फाड़ देता है। वहीं एक अन्य झंडा जमीन पर पड़ा हुआ है। आरोपी की पहचान मनजिंदर सिंह के रूप में हुई है। अभी तक इस मामले में अभी ट्रूडो सरकार ने ना तो भारत विरोधी तत्वों पर कोई कार्रवाई की है और ना ही किसी की गिरफ्तारी हुई है। बता दें कि कनाडा ने भारत के खिलाफ काम कर रहे खालिस्तानी आतंकवादियों को खुली छूट दे रखी है। भारत ने कनाडा, यूके समेत अन्य पश्चिमी देशों के सामने उनके यहां खालिस्तानी अलगाववादियों की बढ़ती सक्रियता को लेकर चिंता जताई है। पिछले महीने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि किसी भी देश के लिए अपनी प्रतिष्ठा के लिए इस तरह का संदेश भेजना अच्छा नहीं है। हमें उम्मीद है कि भारतीय मिशनों पर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Tags:

Follow us

This question is not available..!