Tuesday, 29 Sep 2026

क्षिप्रा शुद्धि के साथ, दोनों किनारो पर बनेंगे घाट: सीएम

उज्जैन (16 फरवरी 25)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि क्षिप्रा नदी को निर्मल और अविरल बनाने के लिए निरंतर कार्य चल रहा है, शीघ्र ही क्षिप्रा का जल पूर्ण रूप से शुद्ध होगा। सभी देव-स्थानों के पास क्षिप्रा के दोनों किनारों पर घाट बनाए जाएंगे, जहां श्रद्धालु सुगमता से स्नान कर सकें। हर घाट को रामघाट की तरह ही विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही क्षिप्रा में नाव भी चलाई जाएंगी, जिनसे श्रद्धालु देव-स्थानों तक जा सकेंगे। उज्जैन, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर जैसे बड़े शहरों के आसपास के नगरों को मिलाकर विकास का कंपोजिट प्लान बनाया जाएगा, जो आने वाले 50 वर्षों को दृष्टिगत रखते हुए तैयार किया जाएगा।कार्यक्रम में महापौर श्री मुकेश टटवाल, विधायक उज्जैन उत्तर श्री अनिल जैन कालूहेड़ा और श्री संजय अग्रवाल मौजूद थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को शहर के इन्दौर रोड शनि मंदिर त्रिवेणी के समीप मोती नगर क्षेत्र में हेरिटेज थीम पर नव निर्मित जी प्लस वन सामुदायिक भवन के साथ-साथ 22 करोड़ 72 लाख रूपये के विभिन्न विकास कार्यों के भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मोती नगर के निवासियों को सामुदायिक भवन के रूप में बडी सौगात मिली है। इससे मांगलिक कार्यक्रमों के आयोजन में गरीब परिवारों को अत्यंत सुविधा मिलेगी। उनके जीवन में आनंद के अविस्मरणीय पल आऐंगे। म.प्र. सरकार द्वारा हर वर्ग के जीवन में बेहतरी और सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया जा रहा है। यह हम सब का सौभाग्य है कि हमारा जन्म उज्जैन में हुआ। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!