Monday, 28 Sep 2026

कोलकाता में पीएम नरेंद्र मोदी ने किया योगाभ्यास

कोलकाता (21 जून 26)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को कोलकाता में देश के सबसे बड़े आयोजनों में से एक में लगभग 35,000 लोग जुटे और  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस राष्ट्रीय कार्यक्रम का नेतृत्व किया। इस दौरान कोलकाता में अलग-अलग जगहों पर एक साथ होने वाले योग सत्रों में लगभग 10 लाख लोगों ने हिस्सा लिया। 

आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने कहा, 'यह पहली बार है जब पश्चिम बंगाल ने इतने बड़े पैमाने पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम की मेज़बानी की। इसमें योग संस्थानों, विद्यार्थियों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और समाज के सभी वर्गों के लोग शामिल हुए। मुख्य आकर्षणों में एक बड़ा योग कार्निवल और हुगली नदी पर योग का एक अनोखा प्रदर्शन शामिल था, जहां लगभग 500 नावों पर लोगोन ने एक साथ योग किया। यह इस साल के समारोह की सबसे खास बातों में से एक थी। कार्यक्रम सुबह 6:30 बजे एक देशव्यापी सत्र के साथ शुरूहुआ, जिसमें प्रतिभागी प्रधानमंत्री का संबोधन भी हुआ। इसके बाद सुबह 7:00 बजे से 7:45 बजे तक प्रधानमंत्री की अगुवाई में सामूहिक 'कॉमन योग प्रोटोकॉल' सत्र सम्पन्न हुआ। भारत का प्रस्ताव 2014 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा अपनाए जाने के बाद से, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस दुनिया की सबसे बड़ी जन स्वास्थ्य पहलों में से एक बन गया है।

इसी तरह जम्मू के गांधीनगर महिला कॉलेज जम्मू में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, सांसद जुगल किशोर शर्मा, मंडलायुक्त रमेश कुमार आदि मौजूद रहे। सामुहिक योग कार्यक्रम में कॉलेज की छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने शनिवार को श्रीनगर की मशहूर डल झील पर इंटरनेशनल योग दिवस के जश्न में हिस्सा लिया और जम्मू-कश्मीर में लोगों की जबरदस्त भागीदारी पर खुशी ज़ाहिर की। उन्होंने योग को एक ऐसी ताकत बताया जो दुनिया को जोड़ती है और इंसानियत को एक हेल्दी और खुशहाल भविष्य की ओर ले जाती है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि योग मानवता के लिए भारत का अमूल्य उपहार है, जो समग्र कल्याण को पोषित करता है। शाह ने अहमदाबाद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में योग अभ्यास करते हुए यह बात कही। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर जिले के मंसा कस्बे में आयोजित राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम में भाग लिया। शाह ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, योग मानवता के लिए भारत का अमूल्य उपहार है, जो मन, शरीर और आत्मा को ऊर्जा देकर समग्र कल्याण को पोषित करता है। मैंने अहमदाबाद में सार्वजनिक योग सत्र में भाग लेकर दुनिया भर में योग दिवस के उत्सव में शामिल लाखों लोगों के साथ सहभागिता की। 

 


Tags:

Follow us

This question is not available..!