Friday, 02 Oct 2026

केरल-त्रिपुरा के लिए आगे आया मप्र, मदद का किया ऐलान

भोपाल (27 अगस्त 24)। मध्य प्रदेश की मोहन सरकार प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे केरल और त्रिपुरा की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। उन्होंने दोनों राज्यों के लिए 20-20 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सीएम मोहन यादव ने यह घोषणा की है। सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट के माध्यम से घोषणा की। उन्होंने लिखा-देश में मध्यप्रदेश सहित विभिन्न राज्य भीषण वर्षा, बाढ़ एवं भूस्खलन से प्रभावित हैं। पिछले कुछ दिनों में त्रिपुरा व केरल राज्य में भीषण प्राकृतिक आपदा की घटनाएं हुई हैं; जिसमें बड़े स्तर पर जन-धनहानि होना अत्यंत दुखद है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर मेरे द्वारा मध्य प्रदेश सरकार की ओर से 20-20 करोड़ रुपए त्रिपुरा और केरल की राज्य सरकारों को भीषण आपदा में राहत प्रदान करने के लिए जारी करने का निर्णय लिया गया है। संकट की इस घड़ी में मध्य प्रदेश सरकार दोनों राज्यों के साथ है, आपदा प्रभावित लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। भगवान श्री कृष्ण से जल्द ही इस संकट को दूर करने की प्रार्थना करता हूं।



Tags:

Follow us

This question is not available..!