Wednesday, 30 Sep 2026

किसी भी आतंकवादी के इरादे सफल नहीं होने देंगे: डॉ. यादव

भोपाल (05 जुलाई 24)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश एटीएस द्वारा गुरुवार को खंडवा से इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी फ़ैज़ान पिता हनीफ़ शेख की गिरफ्तारी पर पुलिस के अधिकारियों और स्टॉफ को बधाई दी है। एटीएस द्वारा संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है। इस आतंकवादी के निशाने पर सुरक्षा बल के जवान भी थे। आतंकवादी द्वारा बड़े हमले की साजिश रची गई थी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की पुलिस सजग है। हम प्रदेश में किसी भी आतंकवादी या अपराधी के इरादे सफल नहीं होने देंगे। आतंकी फैजान शेख के पास से जब्त जेहादी साहित्य, मोबाइल, हथियार, सिमी सदस्यता फॉर्म और अन्य आतंकी संगठनों से जुड़ी जानकारी भविष्य में होने वाली साजिशों का खुलासा करने में मददगार होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आतंकवादी की गिरफ्तारी की महत्वपूर्ण सफलता के लिए प्रदेश की पुलिस बधाई की पात्र है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!