Sunday, 27 Sep 2026

किम जोंग ने फिर दागी मिसाइल, अमेरिका-जापान अलर्ट

पियोंगयांग (21 सितंबर 26)। उत्तर कोरिया ने रविवार को समुद्र की ओर कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल दागी। दक्षिण कोरिया की सेना ने यह जानकारी दी। उत्तर कोरिया द्वारा अपनी परमाणु प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और अमेरिका की 'शत्रुतापूर्ण गतिविधियों' का जवाब देने की धमकी देने के दो दिन बाद यह मिसाइल दागी गई है। 

दक्षिण कोरिया की सेना ने बताया कि मिसाइल ने उत्तर कोरिया के पूर्वी समुद्री क्षेत्र की ओर करीब 450 किलोमीटर की दूरी तय की। कुछ घंटे बाद दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा कि उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से एक और मिसाइल दागी है। हालांकि, उसने इस बारे में और कोई विवरण साझा नहीं किया। दक्षिण कोरियाई सेना ने कहा कि उसने निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया है और मिसाइल दागने की घटना को लेकर अमेरिका तथा जापान के साथ करीबी समन्वय के तहत सूचनाओं का आदान-प्रदान कर रही है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने उत्तर कोरिया से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के तहत प्रतिबंधित बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपणों को तत्काल रोकने का आग्रह किया। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!