Monday, 28 Sep 2026

कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम ने नाम वापस लिया

इंदौर (29 अप्रैल 24)। सोमवार को एक अप्रत्याशित घटनाक्रम के बीच इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति 'बम' ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद इंदौर में भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी को वॉकओवर मिल गया है। 

इंदौर सीट पर 13 मई को मतदान होना है। इसके लिए सोमवार को नाम वापसी का अंतिम दिन था। दोपहर करीब 12 बजे कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय अचानक भाजपा विधायक रमेश मेंदोला के साथ निर्वाचन कार्यालय पहुंचे और उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया। वे जिस गति से जिलाधीश कार्यालय पहुंचे,उसी गति से वापस लौट भी गए। कुछ देर बाद उनके साथ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विधायक रमेश मेंदोला की एक कार में सवार तस्वीर भी नजर आई। इसी के थोड़े ही देर बाद वे भाजपा कार्यालय में नजर आये, जहां उनके साथ भाजपा के नगर और जिलाध्यक्ष भी थे। यही नहीं हाल ही में विधानसभा चुनाव में क्षेत्र क्रमांक चार से कांग्रेस प्रत्याशी रहे राजा मांधवानी ने भी आज ही भाजपा की सदस्यता ले ली। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!