Thursday, 01 Oct 2026

कांग्रेस ने तीन राज्यों में महिला कांग्रेस, 9 में NSUI अध्यक्ष बदले

नईदिल्ली (14 अगस्त 24)। कांग्रेस ने अरुणाचल, कर्नाटक तथा चंडीगढ़ में महिला कांग्रेस के अध्यक्ष तथा बिहार ओडिशा, दिल्ली सहित 9 राज्यों में छात्र संगठन एनएसयूआई के अध्यक्ष बदले हैं। 

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार देर रात यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि नंदिता हुड्डा को चंडीगढ़, चीकू नाची को अरुणाचल प्रदेश तथा सौम्य रेड्डी को कर्नाटक महिला कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है।  उन्होंने यह भी बताया कि जयशंकर प्रसाद को बिहार, सिकंदर बोरा को चंडीगढ़, आशीष लांबा को दिल्ली, अभिनंदन ठाकुर को हिमाचल प्रदेश, बिनय ओरांव को झारखंड, जॉयस्वान केएच को मणिपुर, उदित नारायण प्रधान को ओडिशा, प्रियंका चौधरी को पश्चिम बंगाल तथा वाई वेंकटा स्वामी को तेलंगाना एनएसयूआई का नया अध्यक्ष बनाया गया है। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!