नईदिल्ली (20 अप्रैल 24)। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने एक और सूची जारी की है। इसमें कांग्रेस ने चार उम्मीदवारों की घोषणा की है। बता दें कि कांग्रेस ने इस सूची में 3 ओडिशा और 1 पश्चिम बंगाल से उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में आयोजित केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लोकसभा चुनाव, 2024 के लिए ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई।'