कांग्रेस और सपा का गठबंधन 'खून चुसवा: योगी
लखनऊ (18 मई 24)। समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस की जोड़ी को खून चुसवा बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये दोनों जब भी गठबंधन में होते हैं तो देश के लिए खतरे की घंट बज जाती है। मुंशीपुलिया में केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुये योगी ने कहा कि केंद्र में जब कांग्रेस और प्रदेश में सपा थी तो यूपी के विभिन्न शहरों, कचहरियों और सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमले हुए थे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री कहा कि कांग्रेस और इमरजेंसी दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। कांग्रेस के डीएनए में इमरजेंसी है। उन्होंने कहा कि पांचवें चरण का चुनाव प्रचार अंतिम दौर में जा रहा है। पांचवें चरण में लखनऊवासियों को मतदान करना है। देश में आम जनमानस पहले से इस बात के लिए आश्वस्त है और हर तरफ संकल्प गूंज रहा है कि‘‘फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार‘‘। अब विपक्ष सशंकित और आतंकित हो रहा है कि उसके इतने षडयंत्र के बावजूद देश की जनता क्यों कह रही है कि‘‘जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे‘‘।