Thursday, 01 Oct 2026

कांग्रेसियों ने चूल्हे पर रोटी बनाकर जनता को खिलाई

इंदौर (27 अगस्त 26)। कांग्रेस ने गुरुवार को हरसिद्धि मंदिर रोड पर महंगाई, भ्रष्टाचार काे लेकर प्रदर्शन किया गया। महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज उठाते हुए किये गए इस प्रदर्शन का नेतृत्व इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक तीन के युवा नेता दीपक जोशी 'पिंटू' ने किया। इस अनूठे प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने  चूल्हे पर रोटी बनाकर जनता को खिलाई। साथ ही शुगर फ्री चाय भी पिलाई गई। 

कांग्रेस नेताओ ने बताया कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने जनता पर दोहरी मार की है। एक तरफ शक्कर, पेट्रोल E20, बिजली बिल और गैस सिलेंडर ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है, तो दूसरी तरफ इंदौर के हृदय जूनी इंदौर ,जबरन कॉलोनी,नंदलालपुरा में सालों से अधूरी पड़ी सड़क खुदाई ने व्यापार को पूरी तरह चौपट कर दिया है। यह प्रदर्शन सिर्फ महंगाई के खिलाफ नहीं, बल्कि बर्बाद होते व्यापार और भ्रष्ट विकास के खिलाफ भी है। प्रदर्शन में विशाल चतुर्वेदी ब्लॉक अध्यक्ष 12, अशोक चतुर्वेदी, मुकेश पूरी, सत्यनारायण सावरिया, रमेश कुरील, दानिश खान अध्यक्ष विधानसभा 3, वीरू झांझोट, जीतू होल्कर वार्ड उपाध्यक्ष, दादू रघुवंशी ,दिनेश सिलावट, अमूल वर्मा, शहबाज कुरेशी, सचिन पवार, शाहरुख खान, अभिषेक श्रीवास, जितेंद्र पाटिल, जफर खान,अभिषेक चतुर्वेदी, सावन सिलवट, राकेश साहू, मुरलीधर, अर्जु भाई ,जयराज प्रधान, मोनू अंसारी, शादाब भाई, समस्त ब्लॉक कमेटी एवं वार्ड अध्यक्ष एवं कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Tags:

Follow us

This question is not available..!