Wednesday, 30 Sep 2026

कठुआ के बाद डोडा में आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़

डोडा (09 जुलाई 24)। कठुआ जिले में आतंकी हमले के बाद अब डोडा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ की सूचना मिली है। इस दौरान दोनों ओर से गोलीबारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार कठुआ जिले में सेना की गाड़ी पर हमले के बाद सुरक्षाबलों द्वारा पूरे जम्मू-कश्मीर में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इस दौरान सुरक्षाबलों को डोडा जिले के ऊपरी इलाकों में गोली-गादी जंगलों में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों की इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सर्च ऑपरेशन के दौरान छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी गोलियां चलाईं और मुठभेड़ शुरु हो गई।

Tags:

Follow us

This question is not available..!