Monday, 28 Sep 2026

एसपी हितिका वासल की नन्हीं बेटी काआकर्षण

गुना (17 अगस्त 26)। गुना में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित मुख्य समारोह में देशभक्ति के साथ-साथ एक बेहद खास नज़ारा भी देखने को मिला। समारोह में कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के साथ एसपी हितिका वासल भी मौजूद थीं, लेकिन इस दौरान एसपी की नन्हीं बेटी गौरंगिनी पूरे कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।

एसपी हितिका वासल अपनी नन्हीं बेटी को पुलिस की पूरी वेशभूषा और वर्दी पहनाकर स्वतंत्रता दिवस समारोह में लेकर पहुंची थीं। खाकी वर्दी में नन्हीं गौरंगिनी का यह मनमोहक अंदाज देखकर परेड ग्राउंड में मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। नन्हीं परी का यह रूप देखकर लोग खुद को रोक नहीं पाए और उनके साथ तस्वीरें और सेल्फी लेने के लिए उत्सुक नजर आए। समारोह के दौरान लोगों ने इस खूबसूरत पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया और तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए, जो अब जमकर वायरल और पसंद किए जा रहे हैं। बच्ची बेहद मासूम लग रही थी और सबका मन मोह रही थीं।

Tags:

Follow us

This question is not available..!