Monday, 28 Sep 2026

एम्स में भर्ती मां का हालचाल जानने पहुंचे CM योगी

ऋषिकेश (17 जून 24)। उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में पिछले कई दिन से उपचाराधीन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का स्वास्थ्य स्थिर है। रविवार वह अस्पताल पहुंचे और अपनी माता का कुशलक्षेम जाना। योगी निजी दौरे पर एम्स पहुंचे। जहां वृद्धावस्था के रोगों के कारण जिरियात्रिक वार्ड में भर्ती माता से मिले। समाचार एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें योगी आदित्यनाथ से मिलकर उनकी मां बेहद खुश नजर आ रही हैं। योगी आदित्यनाथ के साथ सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत और योगी आदित्यनाथ के छोटे भाई भी मौजूद थे। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने मां से थोड़ी देर बात की। तकरीबन तीस मिनट उनके साथ रहने के बाद वह यहां ट्रामा सेन्टर में उपचाराधीन शनिवार को रूद्रप्रयाग में और रविवार को पौड़ी में हुई दुर्घटना के घायलों से भी मिले। यहां उन्होंने करीब 10 मिनट तक घायलों का हाल-चाल पूछा। उसके बाद वह हेलीकॉप्टर से अपने गंतव्य को रवाना हो गए। उल्लेखनीय है कि शनिवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उनकी माता को देखने पहुंचे थे।

Tags:

Follow us

This question is not available..!