Monday, 28 Sep 2026

एनडीए दीक्षांत समारोह में 205 कैडेटों को स्नातक की उपाधि प्रदान

पुणे (24 मई 24)। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के 146वें पाठ्यक्रम का दीक्षांत समारोह 23 मई, 2024 को पुणे स्थित एनडीए के हबीबुल्लाह हॉल में आयोजित किया गया। कुल 205 कैडेटों को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से प्रतिष्ठित स्नातक की डिग्री प्रदान की गई। इस दीक्षांत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति और शिमला स्थित हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति (अतिरिक्त प्रभार) प्रोफेसर (डॉ.) सत प्रकाश बंसल थे।

कुल 82 कैडेटों को विज्ञान विषय में, 84 कैडेटों को कंप्यूटर विज्ञान विषय में और 39 कैडेटों को कला विषय में डिग्री प्रदान की गई। साथ ही, दीक्षांत समारोह के दौरान मित्र विदेशी देशों के 17 कैडेटों को भी डिग्री प्रदान की गई। इसके अलावा नौसेना और वायु सेना के 132 कैडेटों ने बीटेक विषय में भी 'तीन साल के पाठ्यक्रम' का प्रमाणपत्र प्राप्त किया। इन नौसेना और वायु सेना कैडेटों को उनके संबंधित प्री-कमीशन प्रशिक्षण अकादमिक संस्थानों- एझिमाला स्थित भारतीय नौसेना अकादमी और हैदराबाद के वायु सेना अकादमी में एक साल का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद डिग्री प्रदान की जाएगी।

Tags:

Follow us

This question is not available..!