Monday, 28 Sep 2026

एक लाख से अधिक भक्तों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए

जम्मू (08 जुलाई 26)। वार्षिक अमरनाथ यात्रा के पांचवें दिन मंगलवार को 28,000 से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन किए। इसी के साथ बीते पांच दिन में अमरनाथ मंदिर में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या एक लाख के पार हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ मंदिर में मंगलवार को 28,035 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए। उन्होंने बताया कि इसी के साथ 2026 में अब तक बाबा बर्फानी के दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 1,13,800 हो गई है। इस साल अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई को एक साथ दोनों रास्तों से शुरू हुई। इनमें अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा नुनवान-पहलगाम मार्ग और गांदरबल जिले में छोटा, लेकिन दुर्गम 14 किलोमीटर लंबा बालटाल मार्ग शामिल हैं। यह तीर्थयात्रा 28 अगस्त तक चलेगी।


Tags:

Follow us

This question is not available..!