Monday, 28 Sep 2026

एक्शन मोड में नए पुलिस कमिश्नर, पटाखे जैसी आवाज करने वाली 100 बाइक्स पर कार्रवाई

इंदौर।वायरलेस सेट पर आदेश देकर 15 चौराहों पर पटाखे फोड़ने वाली 78 बुलेट पकड़वाई--तेज रफ्तार वाहन दौड़ने वाले 102 युवाओं पर हुई कार्यवाही*

नए पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने शनिवार को ट्रैफिक पुलिस के सभी एसीपी को सड़कों पर उतार दिया । वायरलेस सेट पर निर्देश दिए की बुलेट से पटाखे छोड़कर उत्पाद मचाने और तेज रफ्तार में गाड़ियां दौड़ा कर राहगीरों को परेशान करने वाले हुड़दंगबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। पुलिस कमिश्नर के निर्देश मिलने के बाद शहर के बाहरी क्षेत्र के 15 चौराहों पर ट्रैफिक एसीपी सूबेदारों की टीम ने ढाई घंटे तक चेकिंग की। जिसमें 78 बुलेट पकड़ी गईं। तेज रफ्तार में वाहन दौड़ने वाले 102 युवाओं पर भी कार्यवाही की गई। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि बुलेट से पटाखे फोड़ कर दहशत फैलाना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बुलेट से निकलने वाली फायर की आवाज से बुजुर्ग वाहन चालक महिलाएं और बच्चे घबरा जाते हैं ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि नए पुलिस कमिश्नर साइलेंसर मॉडिफाई करने वालों के खिलाफ भी जल्द ही बड़ी कार्यवाई करने वाले हैं ।

Tags:

Follow us

This question is not available..!