Sunday, 11 Oct 2026

उमा भारती की सक्रियता ने भाजपाइयों को किया बेचैन

टीकमगढ़ (30 नवंबर 25)। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती एक बार फिर सक्रिय होती दिखाई दे रही हैं। श्रीराम जानकी विवाह महोत्सव में तीन दिन ओरछा में मौजूद रहने के बाद अब वह अपने जिले में अपनी मां की स्मृति में तीन दिवसीय पदयात्रा शुरू कर रही हैं।

टीकमगढ़ में मीडिया से चर्चा के दौरान उमा भारती ने बताया कि यह यात्रा 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक निकाली जाएगी। उन्होंने बताया 'यह यात्रा मेरी मां के नाम की भाव यात्रा है। मेरी मां अपने घर से मेरे पिताजी के घर तक जिस रास्ते से पैदल गई थीं, उसी मार्ग से यह यात्रा निकाली जा रही है। इसमें किसानों की समस्याएं भी सुनी जाएंगी। हम पुरानी रोशनी लाने का प्रयास कर रहे हैं।' पहले नारा चलता था, 'उमा भारती आएंगी, नई रोशनी लाएंगी।' उमा भारती ने एक बार फिर कहा कि वह साल 2029 में लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि गाय और गंगा के लिए किए जा रहे उनके प्रमुख काम 2029 तक पूरे हो जाएंगे। इसके बाद वह पार्टी के निर्देश पर उतर प्रदेश की झांसी से चुनाव लड़ने के लिए तैयार करेगी।

उमा भारती ने कहा कि उनकी राजनीति की शुरुआत से ही बुंदेलखंड राज्य बनाने की मांग रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बुंदेलखंड के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों को आगे आना होगा। केन–बेतवा लिंक परियोजना  और ललितपुर–सिंगरौली रेल लाइन की स्वीकृति जैसी योजनाएं बुंदेलखंड के विकास की बड़ी आधारशिला हैं। उन्होंने बुंदेलखंड के विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र की तस्वीर बदल सकती है। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!