Monday, 28 Sep 2026

उपराष्ट्रपति ने संसद भवन परिसर में प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया

नईदिल्ली (17 जून 24)। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने आज संसद भवन परिसर में नवनिर्मित प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया। इस स्थल में भारत के प्रतिष्ठित नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाएं हैं जो पहले संसद भवन परिसर में विभिन्न स्थानों पर लगी हुई थीं। 

इस पहल का उद्देश्य क्यूआर कोड जैसी आधुनिक तकनीक की आसान पहुंच और उपयोग के माध्यम से भारतीय इतिहास की इन प्रेरक हस्तियों के जीवन की कहानियों को यहां आने वाले आगंतुकों से साझा करके उनके अनुभव को बढ़ाना है। धनखड़ ने इस अवसर को प्रेरक और यादगार बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन में कभी नहीं सोचा था कि उन्हें हमारे महान नेताओं को इस तरह से सम्मानित करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रेरणा स्थल पर आने वाले सभी नागरिक प्रेरणादायक कहानियों के माध्यम से ऊर्जावान और प्रेरित होंगे।

प्रेरणा स्थल पर पट्टिका के अनावरण के बाद, उपराष्ट्रपति ने अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ स्थल पर सभी मूर्तियों पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के उप सभापति डॉ. हरिवंश, अश्विनी वैष्णव, किरेन रिजिजू, अरुण राम मेघवाल सहित कई केंद्रीय मंत्री उपस्थित थे।

Tags:

Follow us

This question is not available..!