Tuesday, 29 Sep 2026

उज्जैन में संवेदनशील इलाकों पर रही पुलिस की नजर

उज्जैन (29 सितंबर 26)। शहर में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी बीच उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा घोड़े पर सवार होकर क्षेत्र के भ्रमण पर निकले और विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी प्रदीप शर्मा ने भ्रमण के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती, गश्त व्यवस्था और निगरानी तंत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और जवानों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जाए और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल पूरी तरह तैयार रहे। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस प्रशासन की ओर से क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आमजन की सुरक्षा और क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। इसके लिए पुलिसकर्मियों को लगातार सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, पुलिस ने आम नागरिकों से भी शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा नहीं करने और संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने को कहा गया है। घोड़े पर सवार होकर एसपी के क्षेत्र भ्रमण की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद यह पुलिस की सक्रिय निगरानी और जमीनी स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किए जा रहे निरीक्षण का खास दृश्य बन बन गया।

Tags:

Follow us

This question is not available..!