वाशिंगटन (18 जून 25)। जैसे-जैसे ईरान और इजराइल के बीच युद्ध तेज़ हो रहा है दोनों देशों की स्थिति और गंभीर होती जा रही है। इन सबके अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 17 जून को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक चौंकाने वाला बयान दिया। ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा, 'अब हमारे पास ईरान के आसमान पर पूरी तरह और पूरी तरह नियंत्रण है। ईरान के पास अच्छे स्काई ट्रैकर्स और अन्य सुरक्षा उपकरण थे, और वो बड़ी मात्रा में थे, लेकिन वे अमेरिका में बने सामान की बराबरी नहीं कर सकते। अमेरिका जैसा कोई नहीं कर सकता- हम सबसे बेहतर हैं!' ईरान और इज़राइल के बीच जारी युद्ध के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक और बड़ा और उकसावेभरा बयान दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर लिखा कि अमेरिका को पता है कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई कहां छिपे हुए हैं, लेकिन फिलहाल उन्हें निशाना नहीं बनाया जाएगा।
उधर ईरान के चीफ ऑफ स्टाफ ने इजराइल के नागरिकों को सीधा अल्टीमेटम दिया है। जिन्होंने इजराइल के नागरिकों से तेल अवीव और हाइफा को तुरंत छोड़ने का आग्रह किया है। यह चेतावनी मिसाइल हमलों की ताजा रिपोर्टों के बाद आई है, जो संभावित रूप से संघर्ष के और बढ़ने या एक बड़े हमले की ओर इशारा करती है। तेहरान का उद्देश्य यह संदेश देना है कि इजराइल के प्रमुख शहर अभी भी उनके निशाने पर हैं।इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष तीव्र हो गया है, जिसमें दोनों पक्षों के नागरिकों की जानें गई हैं और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। इजराइल ने ईरान के मिसाइल लॉन्च क्षमताओं को कमजोर करने का दावा किया है, जबकि ईरान ने इजराइल के प्रमुख शहरों पर मिसाइल हमले जारी रखे हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने संघर्ष को बढ़ने से रोकने के लिए कूटनीतिक प्रयासों को तेज किया है, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।