इंदौर (20 सितंबर 25)। मेट्रो रेल कॉपोर्रेशन ने शुक्रवार को मेट्रो ट्रेन संचालन के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए एससी-3 से एमआर-10 रोड मेट्रो स्टेशन तक 4 किलोमीटर मेट्रो ट्रेन का ट्रायल किया गया। इस दौरान ट्रेन 5 से 10 किलोमीटर की स्पीड से चलाई गई। लगभग 50 मिनट में ट्रेन आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन पहुंची। इसके बाद वापसी में ट्रेन की स्पीड मे मामूली बढ़ोत्तरी करते हुए 10 से 15 की स्पीड पर ट्रायल किया गया। ट्रायल से पहले एमडी एस कृष्ण चैतन्य ने पूजा की, इसके बाद सुबह 8 बजे ट्रायल स्टार्ट किया गया।
मेट्रो रेल कॉपोर्रेशन एमडी चैतन्य ने ट्रायल को सफल बताया कि उन्होंने अपने साथियों और इंदौरवासियों को इस सफलता के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा 31 मई 2025 को इंदौर में मेट्रो ट्रेन का पब्लिक रन शुरू कर दिया गया था। लगभग साढ़े तीन माह बाद इस 4 चार किलोमीटर के हिस्से में ट्रेन का ट्रायल किया गया। उन्होंने कहा कि ट्रायल के दौरान ट्रेन संचालन से संबंधी अलग-अलग परीक्षण किए गए। जिसमें ब्रेक, अनाउंसमेंट, सिग्नल, डीपो कनेक्टीविटी, लाईटिंग, स्टेशन ठहराव, डोर ओपनिंग सिस्टम, विद्युत प्रवाह, ट्रैक सहित अन्य तकनीक पहलूओं को परखा गया। मेट्रो एमडी एस कृष्ण चैतन्य ने बताया कि सितम्बर माह के अंत या अक्टूबर के पहले सप्ताह में ट्रेन के रेडिसन मेट्रो स्टेशन तक ट्रायल किया जाएगा। दिन प्रति दिन ट्रेन को एक-एक स्टेशन बढ़ते हुए अब ट्रालय किया जाएगा। 11 दिन बाद ट्रने को रेडिसन तक पहुंचा दिया जाएगा। पूरे ट्रैक पर पॉवर सप्लाई शुरू कर दी गई है। इसके बाद स्ट्रक्चर डिजाइनिंग परीक्षण और सीएमआरएस टेस्ट होगा। इंदौर के नागरिकों के लिए 2026 तक मेट्रो रेडिसन चौराहे तक ट्रेन का संचालन शुरू करवाने का लक्ष्य है।