Monday, 28 Sep 2026

इंदौर में राहुल गांधी का जबर्दस्त स्वागत

इंदौर (19 सितंबर 26)। इंदौर में कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' को लेकर जबरदस्त उत्साह नजर आया। राहुल के इंदौर आगमन से लेकर कार्यक्रम स्थल तक जाने के दौरान उनके समर्थकों की भारी भीड़ जुटी रही। कार्यक्रम से पहले राहुल ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा की और उन्हें दिशा निर्देश भी दिए। 

इंदौर विमानतल पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के स्वागत के लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। ढोल नगाड़ों के साथ राहुल गांधी का आत्मीय स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से उनका काफिला होटल रेडिशन पहुंचा, जहां कुछ देर विश्राम और पार्टी नेताओं से चर्चा के बाद राहुल गांधी एबी रोड होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे। यहां राहुल गांधी को देखने और सुनने के लिए युवाओं की भारी भीड़ जमा थी। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!