Thursday, 01 Oct 2026

इंदौर में नए ATC टॉवर सह तकनीकी ब्लॉक का उद्घाटन

इंदौर (22 दिसंबर 24)। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने इंदौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नए ATC टॉवर सह तकनीकी ब्लॉक का उद्घाटन किया। उन्होंने यहां फायर स्टेशन और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट परियोजना की भी शुरुआत की। इंदौर एयरपोर्ट पर नए एटीसी टॉवर के निर्माण पर करीब 55 करोड़ रुपए किलागेट आई है। यह टॉवर 40 मीटर ऊंचा है और इसमें सात मंजिले हैं। इसमें आधुनिक मशीने और तकनीक का प्रयोग किया गया है। इससे विमान यातायात और प्रबंधन के साथ मार्गदर्शन में सहायता मिलेगी। इंदौर एयरपोर्ट ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट की शुरुआत के साथ देश का पहला ज़ीरो वेस्ट एयरपोर्ट बन गया है। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!