Saturday, 03 Oct 2026

इंदौर में कल से दूध, 3 रुपए लीटर और महंगा

इंदौर (01 अक्टूबर 26)। मध्य प्रदेश के इंदौर में 1 अक्टूबर 2026 से दूध की कीमतों में बढ़ोतरी होने जा रही है। इंदौर दूध विक्रेता संघ ने दूध के दाम 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला किया है। नई दर लागू होने के बाद डेयरी और दुकानों पर दूध 65 रुपये के बजाय 68 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।

वहीं, घर पर दूध की डिलीवरी कराने वाले ग्राहकों को इसके लिए 1 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। यानी होम डिलीवरी के साथ दूध की कीमत 69 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। नई कीमतें 1 अक्टूबर से लागू होंगी। इसके बाद इंदौर में खुले बाजार के साथ-साथ घर तक दूध पहुंचाने की सेवा लेने वाले ग्राहकों पर भी बढ़ी हुई कीमत का असर पड़ेगा। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!