Monday, 28 Sep 2026

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में दूरदर्शन की एंट्री

नईदिल्ली (25 मई 24)। दूरदर्शन एक और उपलब्धि हासिल करने जा रहा है क्योंकि 9 साल की अपार सफलता के बाद डीडी किसान 26 मई 2024 को एक नए रंग रूप और एक नए अंदाज के साथ, भारत के किसानों के बीच आ रहा है। जहां चैनल की प्रस्तुति एक नए अंदाज में होने जा रही है। 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' के इस युग में ये देश का पहला सरकारी टीवी चैनल बनने जा रहा है, जहां AI एंकर पर सभी की निगाहें रहेंगी। दूरदर्शन किसान दो AI एंकर AI कृष और AI भूमि लान्च करने जा रहा है। ये न्यूज एंकर एक कंप्यूटर हैं, जो हूबहू इंसान की तरह ही हैं और इंसानों की तरह ही काम कर सकते/सकती हैं। ये एंकर बिना रुके या फिर बिना थके 24 घंटे और 365 दिन न्यूज़ पढ़ सकते हैं।

Tags:

Follow us

This question is not available..!