Monday, 28 Sep 2026

अस्पतालों की सुरक्षा को लेकर इंदौर कलेक्टर ने की बैठक

इंदौर (31अगस्त 24)। कोलकाता में चिकित्सा छात्रा के साथ हुए रेप और मर्डर केस के बाद देश भार में सावधानी बाराती जा रही है। इस क्रम में मध्यप्रदेश में भी अलर्ट जारी किया गया है।सीएम डॉ. मोहन यादव के निर्देश के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी,शासकीय कार्यालय और अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में जुट गए हैं। शनिवार को कलेक्टर आशीष सिंह और पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता ने स्मार्ट सिटी के कार्यालय में बैठक आयोजित की, जिसमें निजी और शासकीय अस्पतालों के डॉक्टर और प्रबंधन समिति के सदस्य शामिल हुए। कलेक्टर आशीष सिंह ने 100 बेड से अधिक के अस्पतालों में सुरक्षा को लेकर माकूल इंतजाम करने के निर्देश दिए है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि बड़े अस्पताल में मरीजों के साथ आने वाली भीड़ को नियंत्रित किया जाए। इसके आलावा अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा कर्मियों की संख्या भी बढ़ाई जाए। साथ ही अस्पताल के स्टाफ पर भी नजर रखी जाए और अस्पताल में होने वाले विवाद से निपटने और इसका निराकरण करने के लिए सभी अस्पतालों में अलग से कमेटी बनाई जाए। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!