Monday, 28 Sep 2026

अरबपति सिंगर सेलेना गोमेज को बॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको ने पहनाई अंगूठी

न्यूयार्क (12 दिसंबर 24)। फेमस सिंगर सेलेना गोमेज जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रही हैं। सेलेना गोमेज जल्द दुल्हन बनने जा रही हैं। जी हां, Selena Gomez और बेनी ब्लैंको एक साल से ज्यादा समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब वो अपने रिश्ते को नाम देने जा रहे हैं। सेलेना गोमेज ने आज यानि 12 दिसंबर 2024 को बॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको संग सगाई कर ली है। इंरजमेंट की तस्वीरें सेलेना ने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि जैसे  बॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको ने उन्हें इंगेजमेंट रिंग पहनाई तो वो खुशी से फूले नहीं समा रही हैं। तस्वीरों में वह लॉन में बैठी हुई अंगूठी को निहारती हुई भी दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों में, सेलेना ने वह बड़ी अंडाकार कट वाली हीरे की अंगूठी दिखाई। सेलेना गोमेज और बेनी ब्लैंको के अफेयर की चर्चा साल 2023 में हुई थी। दोनों अक्सर साथ नजर आते थे और एक-दूसरे पर प्यार लुटाते हुए फोटोज भी शेयर करते थे। सेलेना की उम्र 32 साल है और बेनी ब्लैंको उनसे चार साल बड़े हैं। वो 36 साल के हैं। Benny Blanco का पूरा नाम Benjamin Joseph Levin है। उनका जन्म 8 मार्च 1988 को यूएस में हुआ था। वो अमेरिकन रेकॉर्ड प्रोड्यूसर, सॉन्ग राइटर और ऑथर हैं। जून 2023 से सेलेना को डेट कर रहे हैं।


Tags:

Follow us

This question is not available..!