उन्नाव (06 जून 24)। लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अयोध्या से हार का सामना करना पड़ा। अयोध्यावासियों ने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को जिताकर अपना सांसद चुना है। इस पर बीजेपी से लगातार तीसरी बार सांसद चुने गए डा. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने
बता दें कि साक्षी महाराज प्रदेश में भाजपा के खराब प्रदर्शन के बाद काफी नाराज है। उन्होंने कहा कि 'उत्तर प्रदेश की जनता ने सपा का शासन और गुंडाराज देखा है। उन्होंने कारसेवकों पर गोली चलाए जाने की घटना को याद करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के शासन में उन्होंने रामभक्तों के खून से अयोध्या की धरती को लाल होते देखी है। उन्होंने कहा कि सपा में खुली दुकान हमारी, बंद दुकान तुम्हारी का नारा लगता था। यह परिदृश्य भी हमने देखा है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है कि उसी अयोध्या ने सपा का सांसद जिता दिया। केंद्रीय नेतृत्व को इसकी समीक्षा करनी चाहिए।'
साक्षी महाराज ने उन्नाव में एक बार फिर जीत हासिल कर जीत की हैट्रिक लगा दी है। इसके बाद उन्होंने जनता का धन्यवाद किया और कहा कि उन्नाव की जनता ने लगातार तीसरी बार सांसद चुनकर सेवा का एक और मौका दिया है। आने वाले दिनों में जनता से प्राप्त सुझावों और उनकी प्राथमिकताओं के आधार पर विकास और जनकल्याण के काम कराएंगे।