Monday, 28 Sep 2026

अयोध्या में राम मंदिर के नाम दर्ज हुआ अनोखा रिकॉर्ड

अयोध्या (16 सितंबर 24)। राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को 6 महीने से ज्यादा समय हो गया है। रामलला के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु लगातार आ रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 6 महीनों में 11 करोड़ श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए हैं। बता दें कि यूपी के पर्यटन विभाग ने ये आंकड़े जारी किया हैं। पूरे यूपी की बात की जाए तो पहले 6 महीने में ही इस बार यूपी में 33 करोड़ पर्यटक आए हैं। 

अयोध्या में राम जन्मभूमि पर बन रहे भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद उत्तर प्रदेश ने पर्यटकों की संख्या में बड़ी रिकॉर्ड बनाया है। 22 जनवरी को हुए राम मंदिर कार्यक्रम के बाद से श्रद्धालुओं का अयोध्या पर्यटन नया टूरिस्ट प्लेस बन गया है। यहां पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। यहां पहले 6 महीने में अयोध्या में क़रीब 11 करोड़ पर्यटक पहुंचे है। 11 करोड़ लोगों ने रामलला के दर्शन कर लिए हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने बताया कि साल 2024 की पहली छमाही में प्रदेश में सबसे ज्यादा पर्यटक अयोध्या पहुंचे। ये संख्या करीब 11 करोड़ है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पहले 6 महीने में 10 करोड़ से अधिक घरेलू पर्यटकों के साथ 2851 विदेशी पर्यटक भी अयोध्या पहुंचे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले पर्यटकों की संख्या के लिहाज से वाराणसी पहले नंबर पर था। रामलला के दर्शन के लिए देश के तकरीबन हर राज्य से राम भक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या धार्मिक पर्यटन का नया केंद्र बन गया है। 

आपको बता दें कि रिसर्च फर्म जैफ़रीज़ ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि आने वाले समय में अयोध्या दर्शनार्थियों और पर्यटकों की संख्या के मामले में मक्का और वैटिकन सिटी से भी आगे निकल जाएगा। यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन की वजह से यूपी एक ग्लोबल टूरिस्ट डेस्टिनेशन के तौर कर उभर रहा है। 




Tags:

Follow us

This question is not available..!