Tuesday, 29 Sep 2026

अयोध्या की जीत ने खत्म की नफरत की राजनीति: अखिलेश यादव

लखनऊ (15 जून 24)। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि अयोध्या जिले के लोकसभा क्षेत्र फैजाबाद से अवधेश प्रसाद की जीत से जनता ने नफरत की राजनीति को खत्म कर दिया है। उन्होंने अयोध्या में शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नवनिर्वाचित सांसदों को संबोधित करते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव ने भारत की राजनीति को बदलने का काम किया है। हमें ऐतिहासिक जीत मिली है। पर इस जीत से हमारी जिम्मेदारी और भी बढ़ी है। हमें अभी से 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाना है।      

अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिलने से सपा की ताकत बढ़ी है और नेताओं, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। आगे विधानसभा चुनाव में जीत का लक्ष्य पाने के लिए जहां हम सबको अपनी भाषा ठीक रखनी है। वहीं, सभी का सम्मान करना भी सीखना होगा। हमें जनता से जुड़े रहना है। जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है। यादव ने कहा कि जनता के सामने कोई नहीं टिक सकता है। चुनाव में जनता ने भाजपा का अहंकार तोड़ा है। भाजपा नेताओं को अब नींद नहीं आती है। एनडीए नकारात्मक-निगेटिव गठबंधन साबित हुआ जबकि पीडीए प्रगतिशील प्रोगेसिव गठबंधन रहा। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!