Saturday, 03 Oct 2026

अमेरिका में राहुल गांधी के सिखों पर बयान पर भड़के US के IT उद्यमी

वाशिंगटन (11 सितंबर 24)। अमेरिका में भारतीय IT उद्यमी व स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के वक्ता सुखी चहल  ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अमेरिका में दिए गए उनके बयान पर चुनौती दी है। राहुल गांधी ने अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए सिखों को लेकर कुछ टिप्पणियां की थीं। उन्होंने सिखों के भारत में पगड़ी पहनने और धार्मिक प्रतीकों के उपयोग से जुड़े मुद्दों पर बात की थी।सुखी चहल ने इन बयानों पर कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि राहुल गांधी का यह बयान सिख समुदाय और भारतीय समाज के बीच विभाजन पैदा करने वाला है।

चहल ने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां सिख समुदाय की स्थिति को गलत तरीके से पेश करती हैं। चहल लंबे समय से सिख अधिकारों की पैरवी करते आ रहे हैं और उन्होंने किसान आंदोलन के दौरान भी सिख समुदाय का समर्थन किया था। सुखी चहल का कहना है कि सिख समुदाय को इस तरह के विवादों में घसीटना सही नहीं है और इससे समाज में अनावश्यक तनाव पैदा हो सकता है । उन्होंने कहा कि  मैं राहुल गांधी को दिल्ली में सिख मुद्दों पर एक सार्वजनिक बहस के लिए चुनौती देता हूं, ताकि वह गलत जानकारियों को स्पष्ट करें जो उन्होंने फैलाई हैं।

Tags:

Follow us

This question is not available..!