Saturday, 03 Oct 2026

अमेरिका की सीरिया में ISIS पर ‘हॉकआई स्ट्राइक

म्यूनिख (15 फरवरी 26)। अमेरिका ने सीरिया में इस्लामिक स्टेट (ISIS) के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को और तेज कर दिया है। यूएस सेंट्रल कमांड ने ‘ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक’ के तहत किए जा रहे हमलों का नया वीडियो और विस्तृत जानकारी जारी की है। सेंटकॉम के अनुसार, यह अभियान 19 दिसंबर 2025 को शुरू किया गया था। 

इससे पहले 13 दिसंबर को पलमायरा में हुए हमले में दो अमेरिकी सैनिकों और एक अमेरिकी दुभाषिए की मौत हो गई थी। हमलावर हाल ही में सीरियाई सुरक्षा बलों में भर्ती बताया गया था और उसके चरमपंथी संगठनों से जुड़े होने की पुष्टि हुई थी। घटना के बाद हमलावर को मौके पर ही मार गिराया गया था। CENTCOM ने बताया कि 3 फरवरी से 12 फरवरी के बीच अभियान के नए चरण में 10 सटीक हवाई हमले किए गए। इन हमलों में ISIS से जुड़े 30 से अधिक ठिकानों-हथियार भंडार, संचार नेटवर्क और रसद केंद्र को निशाना बनाया गया। इस ऑपरेशन में F-15E स्ट्राइक ईगल, A-10 वार्थॉग, AC-130J घोस्टराइडर और MQ-9 रीपर ड्रोन का उपयोग किया गया। इसके साथ ही जॉर्डन के F-16 विमानों ने भी सहयोग किया। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, अभियान शुरू होने के बाद से अब तक कम से कम 50 ISIS लड़ाके मारे गए या गिरफ्तार किए गए हैं।

Tags:

Follow us

This question is not available..!