Monday, 28 Sep 2026

अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने बाबा बागेश्वर से लिया आशीर्वाद

मुंबई (24 जून 26)। बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ ने हाल ही में मुंबई स्थित सनातन मठ में बाबा बागेश्वर (पंडित धीरेंद्र शास्त्री) से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर दोनों की मुलाकात की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें टाइगर बाबा का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं।

मुलाकात के दौरान टाइगर श्रॉफ और बाबा बागेश्वर के बीच समाजसेवा और जनकल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा गरीब बेटियों के लिए बनवाए जा रहे कैंसर हॉस्पिटल और बागेश्वर धाम में संचालित मां अन्नपूर्णा प्रसादम रसोई भंडारे जैसी सेवाओं के बारे में जानकर टाइगर काफी प्रभावित हुए और उन्होंने इन कार्यों की जमकर सराहना की। इस खास मुलाकात के दौरान टाइगर श्रॉफ के एक दोस्त ने बाबा बागेश्वर को बताया कि वे 'बालाजी' पर एक फिल्म बनाने की योजना पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, इस प्रोजेक्ट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। मुलाकात के अंत में टाइगर ने बाबा बागेश्वर को शॉल भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

Tags:

Follow us

This question is not available..!