Wednesday, 30 Sep 2026

अगर मैं नहीं जीता, तो तेजस्वी भी CM नहीं बनेंगे: RJD उम्मीदवार

कैमूर (08 नवंबर 25)। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद दूसरे चरण के प्रचार अभियान ने जोर पकड़ लिया है। वहीं, चुनाव के प्रचार के दौरान कई नेताओं की जुबानें फिसलने लगी हैं। इसी कड़ी में कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उम्मीदवार अजीत सिंह  ने अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला और उनको धमकी दे डाली।

चुनावी रैली के दौरान अजीत सिंह ने तेजस्वी यादव को धमकी देते हुए कहा, 'अगर मैं रामगढ़ सीट से चुनाव नहीं जीता, तो तेजस्वी यादव भी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे।' वहीं, अजीत सिंह के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस बयान से पार्टी में विवाद खड़ा हो गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। बता दें कि पहले चरण की वोटिंग संपन्न हो गई है। अब दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होगी, जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।


Tags:

Follow us

This question is not available..!