Tuesday, 06 Oct 2026

अखिलेश के महिला विरोधी विरोधी होर्डिंग, सियासी बवाल

लखनऊ (27 मई 26)। त्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में सोमवार रात में शहर में कई जगहों पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लेकर लगाए गए विवादित पोस्टर को मंगलवार सुबह समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने फाड़ कर फेंक दिया। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में जांच के आदेश दिए गए है। थाना सदर बाजार क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर पांच बड़े-बड़े होडिर्ंग लगाए गए जिन पर यादव की बड़ी-बड़ी तस्वीरों के साथ उन्हें महिला विरोधी बताते हुए आपत्तिजनक बातें लिखी गई थी बाद में सुबह जैसे ही सपा के लोगों को जानकारी लगी उन्होंने इन होर्डिंग्स को फाड़ कर फेंक दिया है। 

पोस्टर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव को लाल टोपी पहने हुए दिखाया गया जबकि कुछ में मुस्लिम समाज की धार्मिक टोपी पहने हुए दिखाया गया है तथा जो नारे लिखे गए हैं, 'महिला विरोधी सपाई, बेटियों की चीख, गुन्डो का शोर, सपा राज में यही था दौर, तथा नारी का अपमान सत्ता का अभिमान अब सपा की यही पहचान।' इसी मामले को लेकर सपा के जिला अध्यक्ष तनवीर खान के नेतृत्व में पार्टी ने आज जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है जिसमें कहा गया है कि इस पूरे मामले की सघन जांच करा कर पोस्टर लगाने वाले के विरुद्ध कड़ी कारर्वाई की जाए। 

सपा जिलाध्यक्ष को बताया कि कल रात में यह होर्डिंग्स लगाई गई है यह केवल श्री यादव की बढ़ती हुई लोकप्रियता से सत्ता पक्ष घबरा गया है इसीलिए अब उनकी छवि को बदनाम करने के लिए इस तरह का कृत्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रोडवेज बस अड्डा, खिरनी बाग ,कचहरी चौराहा, कैंटोनमेंट, जैसी व्यस्त जगहो पर होर्डिंग्स लगाई गई है। नगर मजिस्ट्रेट रजनीकांत ने आज बताया कि सपा ने आज इस मामले में ज्ञापन भी दिया है और उन्हें जैसे ही जानकारी मिली इस संबंध में पुलिस विभाग को लिखा जा रहा है कि वह इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए।

Tags:

Follow us

This question is not available..!