Monday, 28 Sep 2026

अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया गया

नईदिल्ली (12 मई 24)। अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस, 2024 आर्मी हॉस्पिटल (आर एंड आर) के आयुर्विज्ञान सभागार में मनाया गया। इस अवसर पर आर्मी हॉस्पिटल (आरएंडआर) के ऑफजी कमांडेंट मेजर जनरल कंवरजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रिंसिपल मैट्रन मेजर जनरल शीना पीडी ने कार्यक्रम का संचालन व स्वागत किया। दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस हर वर्ष फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती पर समाज के लिए नर्सों के योगदान के प्रति सम्मान प्रकट करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

नर्सों की अंतर्राष्ट्रीय परिषद ने इस वर्ष की विषय-वस्तु 'हमारी नर्सें हमारा भविष्य, देखभाल की आर्थिक शक्ति' निर्धारित की है और इस थीम का अनावरण अपर डीजीएमएनएस मेजर जनरल आईडी फ्लोरा द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक मनाने के लिए 'नर्सिंग क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: वरदान या अभिशाप' विषय पर एक वार्तालाप और अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस विषय पर एक पैनल चर्चा आयोजित की गई। प्रख्यात वार्ताकारों ने नर्सिंग पेशे से जुड़ी चुनौतियों, नर्सों को सशक्त बनाने के दृष्टिकोण, नर्सों की नेतृत्व भूमिका, नर्सिंग शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल में डिजिटलीकरण, नर्स बर्न आउट आदि सहित विभिन्न पहलुओं पर अपने विचारों का आदान-प्रदान किया।

Tags:

Follow us

This question is not available..!