Monday, 28 Sep 2026

अंकसूची, डिग्री वितरण की कार्रवाई त्वरित गति से करें: मंगुभाई पटेल

भोपाल (15 जून 24)। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि परीक्षा परिणाम घोषित हो जाने पर अंकसूची और डिग्री के वितरण कार्य तेज़ी से करें। आगामी एक माह में डिग्रियों का वितरण सुनिश्चित करे, वितरण की स्थिति लंबित नहीं रहे। डीजीलॉकर में भी अंक सूचियां एवं डिग्री तत्काल अपलोड करे। इससे विद्यार्थियों को आगामी प्रवेश या प्लेसमेंट आदि में दिक्कत नहीं होगी। पटेल ने कहा कि कुलगुरू छात्र-छात्राओं के अभिभावक बन कर उनकी परेशानियों को दूर करने का आत्मीय प्रयास करे।

राज्यपाल श्री पटेल उक्त निर्देश ने प्रदेश के सभी शासकीय विश्वविद्यालयों के कुलगुरुओं की बैठक में दिए। राजभवन के सांदीपनि सभागार में आयोजित बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार, अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा के.सी. गुप्ता और राज्यपाल के प्रमुख सचिव मुकेश चन्द गुप्ता मौजूद थे।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोहों का आयोजन लंबित नहीं रखे। समय सीमा में प्रति वर्ष दीक्षांत समारोह का आयोजन करे। इस वर्ष आयोजित होने वाले समारोह के साथ ही पूर्व के लंबित समारोह का भी आयोजन करे। उन्होंने कहा कि सभी विश्वविद्यालय अकादमिक कैलेंडर के अनुसार प्रवेश और परीक्षाओं का आयोजन करें। परीक्षा परिणाम अनिवार्यत: समय पर जारी होने चाहिए।

Tags:

Follow us

This question is not available..!