Tuesday, 29 Sep 2026

'NDA हिंदुस्तान का सबसे सफल प्री-पोल अलायंस': नरेंद्र मोदी

नईदिल्ली (07 जून 24)। नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस की संसदीय दल की बैठक में नरेंद्र मोदी के नाम पर मुहर लग गई है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने एनडीए के नेता के तौर पर नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा है। नीतीश कुमार ने जेडीयू की तरफ से नरेंद्र मोदी को भारत के प्रधानमंत्री पद के लिए समर्थन दिया। एनडीए संसदीय दल के नेता चुने जाने के बाद नरेंद्र मोदी ने कहा कि एनडीए हिंदुस्तान का सबसे सफल प्री-पोल अलायंस है। मैं ह्रदय से सबका बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं। 

नरेंद्र मोदी ने कहा, 'एनडीए हिंदुस्तान का सबसे सफल प्री-पोल अलायंस है। मैं ह्रदय से सबका बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं। खुशी की बात है कि इतने बड़े समूह का मुझे स्वागत करने का अवसर मिला है। जो साथी विजयी होकर आए हैं, वे सभी अभिनंदन के अधिकारी हैं। मेरा बहुत सौभाग्य है। एनडीए के नेता के रूप में आप सब साथियों ने सर्वसम्मति से चुनकर नया दायित्व दिया है और इसके लिए मैं आपका बहुत-बहुत आभारी हूं।'

मोदी ने कहा कि 2019 में मैंने एक बात पर बल दिया था विश्वास। जब आप मुझे फिर से एक बार ये दायित्व देते हैं तो इसका मतलब है कि हम दोनों के बीच आपस में विश्वास का सेतु अटूट है। ये अटूट रिश्ता विश्वास की मजबूत धरातल पर है। ये सबसे बड़ी पूंजी होता है। आप सबके लिए जितना धव्यवाद करूं, उतना कम है।' 

Tags:

Follow us

This question is not available..!