जौनपुर (19 मई 24)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर आए दिन अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते है। लोकसभा चुनाव के बीच अब उन्होंने इंडिया गठबंधन पर तंज जमकर निशाना साधा है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि 'राहुल और अखिलेश बच्चा हैं हम उनके चच्चा हैं।'
बता दें कि कल शनिवार को ओमप्रकाश राजभर जौनपुर क्षेत्र के नौली में आयोजित जनसभा में पहुंचे। यहां पर उन्होंने भाजपा उम्मीदवार कृपाशंकर सिंह के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर वोट की अपील की। इस दौरान राजभर ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। राजभर ने अखिलेश यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 'सपा शासन में 27 प्रतिशत आरक्षण का हक सभी पिछड़ों और गरीबों को नहीं दिया गया।'